फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्बाजान विवाद पहुंचा कोर्ट: सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर आपत्ति, बिहार में दायर हुई याचिका

Mon, 13 Sep 2021 05:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर 

सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की 'अब्बाजान' संबंधी टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यूपी में जुबानी जंंग के बाद अब बिहार में अदालती जंग भी छिड़ गई है। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में सोमवार को एक याचिका दायर की गई है। इसमें एक भाषण में योगी की विवादित 'अब्बा जान' वाली टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई गई है। सीएम पर मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर केस दर्ज करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर की सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की। तमन्ना ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता की टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय, जिससे वह संबंधित हैं, का अपमान हुआ है। 





सीएम योगी ने रविवार को यूपी के कुशीनगर में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था कि 2017 में उनके सत्ता में आने के बाद ही उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावी हो सकी, क्योंकि इससे पहले गरीबों के राशन का इस्तेमाल 'अब्बा जान कहने वाले' करते थे। अब्बाजान शब्द का इस्तेमाल मुसलमानों द्वारा अपने पिता को संबोधित करने के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन


अतीत में कई राजनेताओं के खिलाफ याचिका दायर करने वाली तमन्ना हाशमी ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है। तय अदालती प्रक्रिया के अनुरूप इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें