फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जुड़वां बच्चों के सिर से उठा मां का साया, दवा दिलाने जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

Sat, 17 Jan 2026 04:15 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

अपने जुड़वां बच्चों को पोलियो की सुई दिलाने जा रही महिला की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप से जुड़ी मिक्सर मशीन के अलग होने से वह टेम्पू से जा टकराई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। 
 
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत, जुड़वां नवजातों के सिर से उठा मां का साया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के सिकरहटा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सिकरौल पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन से अचानक अलग हुई मिक्चर मशीन ने सामने से आ रहे टेम्पू को चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय शिक्षिका रौशन जहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरपंच नसीमा खातून समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतका रौशन जहां, पति सैदुल्लाह उर्फ जावेद अली मूल रूप से अजीमाबाद की निवासी थीं और दानापुर के सिकंदरपुर स्थित स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। प्रसव के बाद वह मायके सिकरहटा खुर्द आई हुई थीं। शनिवार को वह अपनी मां एवं ग्राम पंचायत सिकरहटा खुर्द की सरपंच नसीमा खातून के साथ पीरो में बच्चों को पोलियो की सुई दिलाने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में भीषण हादसे में चार लोगों की मौत, हाइवा और कार के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद हुआ ऐसा
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। सिकरौल मिल के पास पिकअप से जुड़ी मिक्चर मशीन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई और सीधे टेम्पू से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पू पलट गया और रौशन जहां के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इसलिए भी बेहद हृदयविदारक है क्योंकि शादी के 14 वर्ष बाद रौशन जहां को ऑपरेशन के जरिए जुड़वा संतान एक बेटा और एक बेटी हुई थी, जिनकी उम्र महज एक माह है। इस भीषण हादसे में एक ही पल में दोनों नवजातों के सिर से मां का साया उठ गया, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।
विज्ञापन


हादसे में टेम्पू में सवार एक अन्य सुष्मिता कुमारी  गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं दो अन्य युवकों का निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया। सरपंच नसीमा खातून की हालत नाजुक होने पर उन्हें आरा सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिकरहटा और पीरो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें