फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, शहीद डूमर सिंह के परिजनों ने लगाया आरोप

Sat, 17 Jan 2026 12:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़

सार

स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी के पुत्र सच्चिदानंद याजी ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वर्ष बख्तियारपुर के स्वतंत्रता सेनानियों को राजकीय सम्मान देने आते हैं। माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुरंत समृद्धि यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
शहीद को नमन करने बख्तियारपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह करीब 10 बजे बख्तियारपुर पहुंचे और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित राजकीय समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता कविराज रामलखन सिंह सहित स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी, डूमर सिंह, मोगल सिंह और नाथुना सिंह यादव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम समेत कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

 


पत्रकारों को रखा गया कार्यक्रम स्थल से दूर
मुख्यमंत्री के आगमन के बाद आम लोगों और पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल से दूर रखा गया, जिसको लेकर मौके पर नाराजगी भी देखने को मिली। स्वतंत्रता सेनानी डूमर सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम की पूर्व जानकारी तक नहीं दी गई। परिजनों के अनुसार, इस बार डूमर सिंह की पुत्रवधू समेत परिवार के कई सदस्य राजकीय सम्मान समारोह में पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इससे परिजनों में उपेक्षा को लेकर नाराजगी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


किनके परिजनों ने जताई नाराजगी?
शहीद डूमर सिंह के परिजनों ने कहा कि अपने पूर्वज के राजकीय सम्मान समारोह में उपेक्षित किया जाना दुखद है। वहीं अररिया के स्वतंत्रता सेनानी जगदीश सिंह के पौत्र ने आरोप लगाया कि बिहार में कई स्वतंत्रता सेनानी हैं, लेकिन राजकीय सम्मान सिर्फ बख्तियारपुर के पांच स्वतंत्रता सेनानियों तक सीमित है। इससे अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की अनदेखी हो रही है, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें