कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, इसके बावजूद ज्यादातर लोग बिना मास्क पहने बाहर घूमते दिख जाएंगे। पुलिस ऐसे लोगों से जुर्माना भी वसूलती है। परंतु पुलिस की ऐसी सख्ती भी वीआईपी लोगों के लिए नहीं, बस आम आदमी तक सीमित नजर आ रही है।
कुछ ऐसा ही वाक्या गुरुवार को पटना के खादी मॉल में हुआ। यहां राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव बिना मास्क पहने लोगों के बीच दिखाई दिए। वहां लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने लगे। हालांकि खादी मॉल में बिना मॉस्क के घुसना निषेध है, लेकिन अब तेज प्रताप की इस वाक्ये से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद उन पर कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप लग रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना के खादी मॉल में कोरोना गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन किया जाता है। अक्सर मास्क नहीं पहनने वालों को गेट पर ही गार्ड रोक लेते हैं। लेकिन बुधवार को जब तेज प्रताप यादव खादी मॉल पहुंचे तो उन्हें देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग सेल्फी लेने लग गए। इस दौरान कई लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था। ऐसी लापरवाही से कोरोना का खतरा फिर बढ़ सकता है।