फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: तेजप्रताप यादव मॉल में बिना मास्क के भीड़ के बीच दिखे, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

Fri, 24 Sep 2021 01:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा है। कुछ ही दिनों में त्योहारी और शादी के सीजन शुरू होने वाले हैं। लोगों की लापरवाही चिंता में डाल सकती है।
विज्ञापन
tej pratap yadav - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, इसके बावजूद ज्यादातर लोग बिना मास्क पहने बाहर घूमते दिख जाएंगे। पुलिस ऐसे लोगों से जुर्माना भी वसूलती है। परंतु पुलिस की ऐसी सख्ती भी वीआईपी लोगों के लिए नहीं, बस आम आदमी तक सीमित नजर आ रही है।

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही वाक्या गुरुवार को पटना के खादी मॉल में हुआ। यहां राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव बिना मास्क पहने लोगों के बीच दिखाई दिए। वहां लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने लगे। हालांकि खादी मॉल में बिना मॉस्क के घुसना निषेध है, लेकिन अब तेज प्रताप की इस वाक्ये से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद उन पर कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप लग रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना के खादी मॉल में कोरोना गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन किया जाता है। अक्सर मास्क नहीं पहनने वालों को गेट पर ही गार्ड रोक लेते हैं। लेकिन बुधवार को जब तेज प्रताप यादव खादी मॉल पहुंचे तो उन्हें देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग सेल्फी लेने लग गए। इस दौरान कई लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था। ऐसी लापरवाही से कोरोना का खतरा फिर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें