जिम में पसीना बहाते तेज प्रताप
- फोटो : social media
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बीच उन्होंने जिम में पसीना बहाते हुए एक तस्वीर साझा की है, जिसके जरिए उन्होंने एक खास संदेश भी दिया है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'यदि आपको समय नहीं मिलता है, यदि आप काम नहीं करते हैं, तो आपको परिणाम नहीं मिलता है।' दरअसल, इन दिनों तेज प्रताप अपनी ही पार्टी से बगावती सुर अपनाए हुए हैं। तेज अपने ही छोटे भाई तेजस्वी से नाराज चल रहे हैं। इससे पहले तेज प्रताप का नया हेयर स्टाइल भी सामने आया था। उन्होंने खुद अपने हेयर स्टाइल की तस्वीरें साझा करते हुए अपने विरोधियों पर तंज कसा था। तेज प्रताप ने लिखा था ति तुम मजाक उड़ाओ, हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे। तेज प्रताप के इस पोस्ट पर लोग कमेंट के जरिए उनको नसीहत देते हुए भी नजर आ रहे हैं कि पार्टी और भाई के विरोध में उन्हें बगावती तेवर अख्तियार नहीं करना चाहिए।
लालू यादव तेज प्रताप के बागी व आक्रमक तेवर से परेशान हैं
पार्टी सूत्रों की मानें तो लालू यादव ने तेज प्रताप के बागी तेवर को देखते हुए कड़ी फटकार लगाई है, जिसके बाद तेज प्रताप नरम पड़े हैं। लालू यादव ने साफ कर दिया कि पार्टी में अनुशासनहिनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लालू प्रसाद ने नाम लिए बगैर कहा कि जो पार्टी के खिलाफ काम करेगा उसे दल से बाहर जाना होगा।