बिहार में 30 अक्तूबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उपचुनाव होना है। इससे पहले सियासी पार्टियां अपने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रही है। इसी कड़ी में राजद की जारी लिस्ट में तेज प्रताप का नाम नहीं है, कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।
बिहार विधानसभा में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। राजद ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन राजद की इस सूची में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी बेटी मीसा भारती का नाम नहीं है। इस सूची में नाम नहीं होने से तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजप्रताप अब कुशेश्वरस्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
बिहार में 30 अक्तूबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उपचुनाव होना है। इससे पहले सियासी पार्टियां अपने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रही है। इसी कड़ी में राजद की जारी लिस्ट में तेज प्रताप का नाम नहीं है, जिससे नाराज तेज प्रताप ने कांग्रेस के लिए वोट मांगने का एलान कर दिया है।
कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार के पक्ष में करेंगे वोट
कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार के पिता और बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने गुरुवार को तेज प्रताप से मुलाकात की और इस महत्वपूर्ण मुलाकात के बाद बताया जा रहा है कि तेज प्रताप अतिरेक कुमार के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं। इससे पहले कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर आरजेडी ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी, जिसके जवाब में कांग्रेस ने भी दोनों सीटों से आरजेडी के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। बिहार में कांग्रेस और राजद गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कड़ी कमजोर पड़ रही है।