फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मोहन भागवत आज आएंगे पटना, 11 घंटे में करेंगे आधा दर्जन बैठकें

Thu, 09 Sep 2021 10:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मोहन भागवत अपने दौरे के दौरान संघ कार्यालय विजय निकेतन में होनेवाली बैठक में सेवा सदन के निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी लेंगे और बिहार में संघ के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार यानि आज पटना आएंगे। पटना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद वह झारखंड के लिए रवाना होंगे। कुल मिलाकर करीब 11 घंटे वह पटना में रहेंगे। इससे पहले वह फरवरी में पटना आए थे। तब उन्होंने पटना में एम्स के पास बनने वाले सेवा सदन का भूमि पूजन किया था।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि अपने दौरे पर वह सेवा सदन के निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी लेंगे। संघ कार्यालय विजय निकेतन में होनेवाली इस बैठक में वे बिहार में संघ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही संघ द्वारा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
 

आरएसएस की तरफ से अगस्त से एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संघ ने 'आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना' का नाम दिया है। संघ के स्वंयसेवकों के लिए तैयार किए गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार तरह सुरक्षा, सतर्कता, नियंत्रण एवं प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

संघ की योजना के अनुसार, प्रत्येक पंचायत से तीन-तीन स्वंयसेवकों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। इसका मकसद तीसरी लहर के दौरान ग्रामीण इलाकों तक डॉक्टरी परामर्श से लेकर दवाइयां और उससे जुड़ी जानकारी पहुंचाना है। संघ प्रमुख अपने दौरे में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी समीक्षा करेंगे। साथ ही बिहार में बाढ़ के हालात पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें