फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: महिला आईपीएस की 10 साल की बेटी से रसोइए ने की रेप की कोशिश, जिसे गोद में खिलाया उसके साथ ही कर बैठा गंदी हरकत

Wed, 08 Sep 2021 01:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

घटना के समय घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान रसोइया बच्ची के कमरे में घुस आया। घटनाक्रम के बाद उसने बच्ची को चॉकलेट भी दी। 
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना में तैनात एक महिला आईपीएस अधिकारी की 10 साल की बेटी के साथ रेप का प्रयास हुआ है। यह शर्मनाक हरकत करने वाला कोई और नहीं बल्कि आईपीएस अधिकारी के ही घर पर काम करने वाला 50 साल का रसोइया है। मामला सामने आने के बाद महिला थाना की पुलिस ने रसोइए को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष किशोरी सहचरी ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


घर पर अकेली थी बच्ची 
जिस समय रसोइए ने यह हरकत की उस समय बच्ची घर पर अकेली थी। माता-पिता दोनों घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान रसोइया बच्ची के कमरे में घुस आया और रूम अंदर से लॉक कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी बहला-फुसला कर बच्ची के पैर दबाने लगा। बच्ची को जब इसका अंदेशा हुआ तो वह जोर से चिल्लाई, जिसके बाद रसोइया कमरे से बाहर भाग गया। बच्ची ने घटनाक्रम की जानकारी अपने माता-पिता को फोन पर देनी चाही, लेकिन फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद उनके घर लौटने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। जानकारी के मुताबिक, बच्ची का मुंह बंद कराने के लिए आरोपी ने चॉकलेट भी दी थी। 

गोद में खिलाया उसके साथ की गंदी हरकत
जानकारी के मुताबिक रसोइया काफी समय से उनके घर पर खाना बनाता था। बच्ची भी रसोइए के सामने ही पैदा हुई। रसोइया, बच्ची को अपनी गोद में खिलाता था, लेकिन मौका देखकर उसके अंदर की हैवानियत बाहर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें