फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रोहतास में विद्युत ट्रांसफार्मर से निकल रही थी चिंगारी, उसे को बुझाने गए व्यक्ति की करेंट लगने से मौत

Sat, 06 Apr 2024 01:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Rohtas News: मृतक के भाई ने बताया कि अखिलेश ट्रांसफार्मर के ऊपर लगे तार से निकल रही चिंगारी को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान विद्युत तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से करेंट लगने से व्यक्ति की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थानाक्षेत्र के सेउआ में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही अखिलेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अखिलेश ट्रांसफार्मर से निकल रही चिंगारी को बुझाने गया था। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
मृतक के भाई शारदा राम ने बताया कि अखिलेश पासवान ट्रांसफार्मर के ऊपर लगे तार से निकल रही चिंगारी को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। चूंकि चिंगारी से मृतक के खेत में लगे गेहूं की फसल जलने की संभावना थी। इसी दौरान विद्युत तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें