रोहतास जिले के संझौली में बुधवार को एक पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बघैला थाना क्षेत्र के सुअरा गांव निवासी छोटन साह के पुत्र मनु कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मनु कुमार गुप्ता अपनी बाइक पर सवार होकर बिक्रमगंज से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी आरा सासाराम पथ पर बेरी गांव के पास टमाटर लदे पिकअप का अचानक टायर फट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।