फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtas News: पुलिस ने 23 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, दो का है आपराधिक इतिहास

Sun, 20 Oct 2024 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: पुलिस ने 23 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार गांजा तस्करों ने बताया कि उड़ीसा से कम कीमतों पर गांजा खरीद कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी सप्लाई करने का कार्य करते थे। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने 23 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के डेहरी पुलिस मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डेहरी मुफस्सिल थाने की पुलिस ने डेहरी के पाली पुल के समीप से स्विफ्ट कर के साथ तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जिनके पास से पुलिस ने 22 किलो 941 ग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं रोहतास एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार गांजा तस्करों ने बताया कि उड़ीसा से कम कीमतों पर गांजा खरीद कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी सप्लाई करने का कार्य करते थे।

जिन्हें रोहतास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनों गांजा तस्करों में से दो का अपराधिक इतिहास लंबा चौड़ा रहा है। गिरफ्तार गांजा तस्कर सासाराम के मुरादाबाद अयोध्या सिंह उर्फ माला, दिनारा का रहने वाला विशाल पाल एवं औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के दिग्धी गांव का रहने वाला अरुण कुमार कुशवाहा है। गिरफ्तार तीनों गांजा तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें