फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: शराब तस्करी करते पकड़ा गया एमबीए छात्र, रोजाना कमाता था नौ लाख रुपये

Mon, 18 Jan 2021 02:06 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पटना में शराब की तस्करी करता था अतुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। यहां कि पुलिस ने एक तस्कर गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग को 28 वर्षीय एमबीए छात्र अतुल सिंह चला रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महात्मा गांधी नगर में रहने वाला अतुल शराब की तस्करी कर रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने उसके घर पर छापा मारा और उसके आवास से 21 लाख रुपये की 1100 लीटर शराब बरामद की गई। 

विज्ञापन


कमा लेता था नौ लाख से अधिक
पुलिस के अनुसार, अतुल पटना में एक दिन में करीब नौ लाख से अधिक रुपये की शराब बेच लेता था। वो अपने साथ कई बेरोजगार युवाओं से भी शराब की तस्करी करवाता था। ये लोग पटना समेत आसपास के इलाकों में लोगों तक शराब पहुंचाते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि अतुल के साथ लगभग 30 से 40 युवा जुड़े थे, जो लोगों को शराब मुहैया करवाते थे। इसके बदले में अतुल उन्हें 500 से 1000 रुपये देता था।

कैसे हुआ गिरफ्तार?
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अतुल की गिरफ्तारी के दो दिन पहले इंद्रजीत सिंह और संजीव कुमार नाम के दो लोगों को शराब तस्करी के लिए गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने अतुल सिंह के बारे में बताया था।  
विज्ञापन


दो कार, एक मोटरसाइकिल व पौने दो लाख रुपये बरामद
संजीव ने पुलिस को बताया कि अतुल  वैशाली के पड़ोसी जिले से शराब खरीदकर कई गुना दामों में पटना में बेचता था। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और दो कार, एक मोटरसाइकिल व पौने दो लाख रुपये कैश बरामद किया है। बता दें, अतुल और उसके साथियों को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। अभी तक पुलिस को पैसों के लेनदेन और ग्राहकों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें