फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Crime: मरा समझकर गड्ढे में फेंक दिया, मगर जिंदगी बाकी थी; पटना में घर से बुलाकर वारदात

Fri, 23 Jan 2026 07:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime: पटना में एक व्यक्ति को घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा गया और मरा समझकर गड्ढे में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीएमसीएच में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र में एक शख्स के अधमरे हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल व्यक्ति की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के मसूदबीघा गांव निवासी 35 वर्षीय उदय यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं।

विज्ञापन

 
मरा समझकर टाल इलाके के गड्ढे में फेंका
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने उदय यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की और मरा समझकर मसत्थू गांव के पास टाल इलाके में एक गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की नजर जब गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े उदय यादव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
 
पत्नी ने बताई घर से बुलाए जाने की बात
घायल की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनके पति घर में नहा रहे थे, तभी एक व्यक्ति आया और उन्हें बुलाकर अपने साथ ले गया। उस समय वह घर के काम में व्यस्त थीं। बाद में उन्हें सूचना मिली कि उनके पति के साथ मारपीट कर उन्हें फेंक दिया गया है। उन्होंने किसी भी प्रकार के विवाद की जानकारी होने से इनकार किया और बताया कि बुलाने आए व्यक्ति को भी वह पहचानती नहीं हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- देखा न सुना कभी: पहले जमीन की रजिस्ट्री करो, तब होगा अंतिम संस्कार; पंचायत ने क्यों रखी ऐसी शर्त?
 
बेटे को पुलिस से मिली घटना की जानकारी
घायल के बेटे प्रिंस कुमार ने बताया कि बेलछी थाना की पुलिस ने फोन कर जानकारी दी थी कि उनके पिता गंभीर हालत में गड्ढे में पड़े मिले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पहले एक व्यक्ति काम दिलाने के लिए आया था और घटना वाले दिन सुबह करीब छह बजे वही व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ उन्हें बुलाने आया था, हालांकि वे लोग घर के अंदर नहीं आए।
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी, कारण स्पष्ट नहीं
बेलछी थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घायल का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें