फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ग्रामीण इलाकों में अब नहीं टूटेगा सड़क संपर्क, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना से बनेंगे 649 नए पुल

Fri, 11 Apr 2025 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: बिहार सरकार का कहना है कि यह योजना सिर्फ पुलों का निर्माण नहीं, बल्कि गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला है। किसानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी, बच्चों को स्कूल जाना सुरक्षित और सहज होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना से बनेंगे 700 नए पुल - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने गांवों को शहरों से जोड़ने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 649 नए पुलों के निर्माण की तैयारी की गई है। इस योजना पर करीब 2977.1279 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे राज्य के हजारों गांवों को स्थायी और सुरक्षित सड़क संपर्क मिल सकेगा। इस योजना को सितंबर 2024 में स्वीकृति मिली थी और अब इसे तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसका मकसद है ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध संपर्क व्यवस्था तैयार करना, जहां आज भी बरसात, बाढ़ या पुराने जर्जर पुलों के कारण आवाजाही बाधित हो जाती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मुखिया पति पर हत्या का आरोप; 10 दिन पहले मेले में हुआ था विवाद
 
पुराने पुल होंगे नए
जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत न सिर्फ पुराने और जर्जर पुलों की जगह नए और मजबूत पुल बनाए जाएंगे, बल्कि उन इलाकों में भी काम होगा, जहां आज तक मिसिंग ब्रिज की वजह से रास्ता अधूरा है। साथ ही बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त पुलों को फिर से खड़ा किया जाएगा। वीसीजो पुल पहले से बने हैं लेकिन उनके पास पहुंच पथ (एप्रोच रोड) नहीं हैं, वहां भी निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

 
जनता की मांगों को मिली प्राथमिकता
यह योजना खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें आम जनता की आवाज को प्राथमिकता दी गई है। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में आए प्रस्ताव और मुख्यमंत्री द्वारा की गई सार्वजनिक घोषणाएं, दोनों को इस योजना में शामिल किया गया है। यानी यह योजना सिर्फ विभागीय पहल नहीं, जनभागीदारी से बनी योजना है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: विवाह भवन के पास अज्ञात शख्स का शव मिलने से सनसनी, पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही पुलिस
विज्ञापन

 
649 पुलों को मिल चुकी है मंजूरी
फिलहाल योजना के अंतर्गत 649 पुलों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, जिन पर 2977.1279 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी जिलों से जिला संचालन समितियों द्वारा अनुशंसित प्रस्तावों की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही शेष परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी जाएगी।
 
बदलेंगे गांवों के हालात
सरकार का कहना है कि यह योजना सिर्फ पुलों का निर्माण नहीं, बल्कि गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला है। किसानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी, बच्चों को स्कूल जाना सुरक्षित और सहज होगा और आपात स्थिति में इलाज के लिए लोगों को रास्ता मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें