फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बैग में शराब लेकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; पहले भी यह हरकत कर चुका

Fri, 11 Apr 2025 04:15 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: प्रधानाध्यापक विद्यानंद निराला ने भी शिक्षक अमरेंद्र कुमार के व्यवहार की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी शराब पीकर स्कूल आते रहे हैं और हाल ही में वे पिछले चार दिनों से बिना किसी सूचना के स्कूल से भी गायब थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चंडी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित पंचायत शिक्षक अमरेंद्र कुमार शराब के नशे में स्कूल पहुंचा, वह भी अपने बैग में देसी शराब का पाउच लेकर। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें ग्रामीण शिक्षक के बैग से शराब बरामद करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों को जैसे ही भनक लगी कि शिक्षक अमरेंद्र कुमार आज भी नशे की हालत में स्कूल आया है, वे तुरंत स्कूल पहुंच गए। वहां उन्होंने शिक्षक के बैग की तलाशी ली और उसमें से देसी शराब का पाउच बरामद किया। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस को शिक्षक को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- Murder in Love Affair: आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद प्रेमी युगल की हथौड़े से पीट कर हत्या, भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

 
पहले भी नशे में आता था स्कूल
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब शिक्षक अमरेंद्र कुमार शराब पीकर स्कूल आया हो। इससे पहले भी वह कई बार नशे की हालत में स्कूल आता रहा है। ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाने और चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आया। स्कूल में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ होता देख ग्रामीणों का गुस्सा इस बार फूट पड़ा और उन्होंने शिक्षक को रंगेहाथ पकड़ लिया।
 
चार दिनों से गायब था शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाध्यापक विद्यानंद निराला ने भी शिक्षक अमरेंद्र कुमार के व्यवहार की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमरेंद्र कुमार 2022 से विद्यालय में पंचायत शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और मूल रूप से बिहार शरीफ के पतुआना के निवासी हैं। प्रधानाध्यापक के अनुसार, वह पहले भी शराब पीकर स्कूल आते रहे हैं और हाल ही में वे पिछले चार दिनों से बिना किसी सूचना के स्कूल से भी गायब थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की मौत, हाई वोल्टेज तार गिरने से हादसा; दो मवेशियों की भी गई जान
 
पुलिस को सौंपी गई जांच
ग्रामीणों द्वारा बुलाई गई डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, चंडी थाना अध्यक्ष से इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें