फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : डेढ़ साल से कर रहा था रेकी, फिर लूट को दिया अंजाम; अब भारी मात्रा में सोना के साथ कुख्यात गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 08:12 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Bihar : डेढ़ साल से स्वर्ण बाजारों की रेकी की जा रही थी। पुलिस ने जाल बिछाया, जिसमें सबसे बड़ा और कुख्यात अपराधी समेत तीन शातिर अपराधी पुलिस के जाल में फंस गए। उन्हें जब खंगाला गया, तो उनके पास से जो कुछ मिला उसे देखकर पटना पुलिस भी दंग रह गई। 
विज्ञापन
पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने खगौल में हुई सनसनीखेज सोना लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए सोने की एक ऐसी खेप बरामद की है जिसे देखकर हर कोई दंग है। पटना पुलिस ने कुख्यात अमरनाथ गोपी सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने 5 किलो 400 ग्राम सोना बरामद किया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में पटना एसएसपी ने बताया कि कुख्यात अमरनाथ गोली के पटना में उपलब्ध होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर कुख्यात अपराधी अमरनाथ गोपी सहित गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पटना एसएसपी ने बताया कि उन अपराधियों के पास से 1 लाख 57 हजार रुपए नगद, 9 जिंदा कारतूस और घटना और रेकी में इस्तेमाल 4-व्हीलर और 2-व्हीलर जब्त किया है।

पटना एसएसपी ने बताया कि कुख्यात अमरनाथ गोपी और उसका गिरोह पिछले डेढ़ साल से पटना के स्वर्ण बाजारों की रेकी कर रहा था। उनकी अगली हिट लिस्ट में पटना का मशहूर बाकरगंज बाजार था, जहाँ बड़ी लूट को अंजाम देने की पूरी प्लानिंग तैयार थी। एसएसपी ने बताया कि इस कांड में कुल 8 से 9 अपराधी शामिल थे। 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी बचे 5-6 सदस्यों की तलाश में सघन छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने एसआईटी, एसटीएफ और एसओजी की एक संयुक्त ट्रिपल लेयर टीम बनाई गई थी। तकनीकी इनपुट्स और आपसी तालमेल के दम पर पुलिस ने अपराधियों के ठिकाने पर सटीक दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें