ललन सिंह के पटना आवास पर मिलने पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : amar ujala digital
अनंत से मिला संकेत, अब नीतीश का यह दांव
जदयू ने पटना स्नातक सीट पर पहले से जीत रहे नीरज कुमार को ही उतारा है। आज नीरज कुमार नामांकन करने वाले हैं। इससे पहले, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में जदयू के माेकामा विधायक अनंत सिंह न केवल नजर आए, बल्कि रोड शो में भी उतरे। जदयू विधायक अनंत सिंह मोकामा सीट पर चुनाव के समय नीरज कुमार की बगावत का बदला लेने के नजरिए से इस बार उनके धुर विरोधी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इससे जदयू के अंदर ऊहापोह की स्थिति है। अनंत सिंह के तेवर को देखते हुए कई नेता कार्रवाई की मांग कर रहे तो कई समझाने की बात कह रहे।
इस बीच नीजर के नामांकन के एक दिन पहले अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के मनाए जाने पर मानने की बात कह कर एक सकारात्मक संकेत दिया। इसे देखते हुए जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार सुबह ललन सिंह से मिलने पहुंचे। ललन सिंह सीधे तौर पर कह चुके हैं कि जदयू में कोई गतिरोध नहीं है, लेकिन दूसरी तरफ यह माना जाता रहा है कि लंबी रणनीति के तहत नीरज के खिलाफ अनंत सिंह को उतारा गया है। इसमें जदयू के शीर्ष स्तर की लड़ाई भी है। ऐसे में ललन सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात का फायदा अनंत सिंह के मैनेज होने के रूप में आना कोई चौंकाने वाली खबर नहीं होगी।
यह खबर भी पढ़ें-
गयाजी में विकास मित्र की गोली मारकर हत्या
नीरज के नामांकन पर विपक्ष की भी नजर
महागठबंधन के साथ ही जन सुराज भी नीरज कुमार के नामांकन पर नजर रख रहा है। जदयू और भाजपा की नजर तो है ही। वजह यह कि अगर अनंत सिंह अंत तक नीरज कुमार के खिलाफ ही रहे तो उनके समर्थक नामांकन से लेकर मतदान तक कहीं भी, कभी भी एनडीए के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासनिक तैयारी भी है। जन सुराज प्रत्याशी के बाद अब जदयू प्रत्याशी के नामांकन को लेकर प्रशासनिक तंत्र संवेदनशील है।