फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नदी में डूबने से किशोरी की मौत, सहेलियों के साथ स्नान करने के दौरान तेज धार में बह गई थी

Wed, 25 Sep 2024 02:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: मानपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि नदी की तेज धार में बहकर बच्ची लापता हो गई थी। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतका स्मृति कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। यह मामला मानपुर थानाक्षेत्र के जिरायन नदी से जुड़ा है। मृतका की पहचान मानपुर थानाक्षेत्र के इचौरा गांव निवासी बाबूलाल मांझी की बेटि स्मृति कुमारी (12) के रूप में की गई है। बुधवार की सुबह परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतका के परिजन ने बताया कि स्मृति मंगलवार को गांव की सहेलियों के साथ जिरायन नदी में नहाने गई थी। स्नान करने के दौरान स्मृति और उसकी अन्य सहेलियां गहरे पानी में चली गईं। किसी तरह से उसकी सहेलियों ने खुद की जान बचाई और गांव आकर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

 
नदी की तेज धार में स्मृति के बह जाने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और खोजबीन शुरू कर दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी स्मृति का कहीं अता-पता नहीं चल पाया। देर शाम होने के कारण सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। इसके बाद देर रात शव पानी में उतराता हुआ मिला। उसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि नदी की तेज धार में बहकर बच्ची लापता हो गई थी। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें