फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, 200 मीटर दूर मिला शव; पीटकर और जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप

Fri, 21 Jun 2024 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि मई फरीदा गांव के खंधा में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उसके बाद युवक की पहचान की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव उसके ससुराल से 200 मीटर दूर मथुरापुर बंगाली खंधा से बरामद किया गया है। मामला रहुई थाना क्षेत्र के मई फरीदा गांव का है। मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी तनिकन यादव के बेटे लल्लू यादव (22) के रूप में की गई है। लल्लू यादव पिछले दो महीने से अपने ससुराल मई फरीदा गांव में ही रह रहा था।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के भांजे शेरपुर निवासी रोशन कुमार ने बताया कि बीती शाम उसके मामा घर आए थे। उन लोगों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी काम है और ससुराल के लिए निकल गए। शुक्रवार की सुबह फोन आया कि मामा की हत्या कर दी गई है।
 
परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि लल्लू यादव को छह से ज्यादा बदमाशों द्वारा पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं, कुछ परिजन जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि हत्या किसने और क्यों की है। इसका कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



 
प्रारंभिक पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लल्लू यादव ससुराल से गुरुवार को तीन बजे शाम को अपने दोस्त के साथ निकला था। लल्लू यादव के दोस्त ने बताया कि उसे गांव जाने वाले रास्ते पर छोड़कर वह मानपुर के लिए निकल गया था। घटनास्थल के पास से ही मृतक की बाइक और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

 
रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि मई फरीदा गांव के खंधा में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उसके बाद युवक की पहचान की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के शरीर पर जख्म या चोट के निशान नहीं हैं। कान और गुदा से खून निकला हुआ था। ससुराल वाले जहर देकर जबकि युवक का परिवार पीट-पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें