रोते-बिलखते मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
संजय ने बताया कि उसने बहनोई से यह शर्त भी रखी कि अगर उसकी बहन किसी और के साथ चली गई है और अगर वह इस बात को जानता है तो उस व्यक्ति का परिचय बताएं। इस पर उसके बहनोई ने 10 दिन का समय मांगा। इसके बाद वह इसकी शिकायत करने दीपनगर थाना पहुंचे, जहां उन्हें पांच दिनों का समय दे दिया गया कि दोनों परिवार मिलकर खोजबीन करें। इसके बाद उन लोगों ने अपनी बहन की खोजबीन शुरू कर दी। खेत खलिहान हर जगह ढूंढ गया, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चल सका।
उन्होंने बताया कि इसके बाद गोइठवा नदी में जाकर देखा गया, जहां उसका बहनोई दारू चुलाने का काम करता था। वहां पर एक गड्ढे में मिट्टी से ढका हुआ सिर दिखा। तब इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई और गड्ढे से शव को बाहर निकाला गया। शरीर पर मांस का एक टुकड़ा भी नहीं था। गड्ढे से निकले दुपट्टे और चादर से पहचान की गई।
अवैध संबंध को लेकर हत्या का आरोप
वहीं, मायके वालों ने आरोप लगाया कि दीनानाथ केवट का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध चल रहा है। उसी के चक्कर में उसने अनरिका देवी की पहले हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में कर नदी में पेट्रोल और नमक डालकर दफन कर दिया।
अनरिका देवी और उसका पति दीनानाथ केवट (फाइल)
- फोटो : फाइल फोटो
दो महीने पहले ही हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि इसी साल सरमेरा थाना क्षेत्र के गौस नगर निवासी टीकम केवट ने अपनी बेटी अनरिका की शादी दीपनगर थाना क्षेत्र के बदरू बीघा चक दिलावर गांव निवासी राघो केवट के बेटे दीनानाथ केवट से 23 अप्रैल को की थी। उस वक्त हैसियत के अनुसार सारा सामान दान-दहेज में दिया गया था।
मायके वालों ने दामाद और उसके परिजनों को पीटा
अनरिका देवी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने उसके पति और घर में मौजूद अन्य सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव कर पुलिस घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर आई, जहां इमरजेंसी में सभी इलाजरत हैं।
मायके वालों ने बताया कि अनरिका देवी के लापता होने के बारे में जब दीपनगर थाने जाकर मदद की गुहार लगाई, तब वहां से उन लोगों को यह कहते हुए लौटा दिया गया कि दोनों परिवार मिलकर उसकी खोज-बीन करो। जब उन लोगों को ससुराली परिवार पर संदेह हुआ और प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें कुछ दिन बाद आने की बात कही गई।
पति ने दर्ज लिखवाई थी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट
दीपनगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शरीर पर मांस का कोई टुकड़ा नहीं है, इसके लिए फोरेंसिक जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पहचान स्थापित होगी। मायके वालों द्वारा ससुराली परिवार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस अभिरक्षा में घायलों का इलाज किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। नौ जून को युवक द्वारा पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।