फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी यादव के क्षेत्र में सरकारी स्कूल में घुसकर नाइट गार्ड को गोली मारी; इलाज के दौरान मौत

Fri, 08 Dec 2023 12:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Raghopur Firing News: उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में सरकारी स्कूल के एक नाइट गार्ड को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में घुसकर गार्ड को गोली मारी गई जिससे वह घायल हो गया। पटना में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल नाइट गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में एक बार फिर से अपराधियों ने तांडव शुरू कर दिया है। यहां सरकारी स्कूल के नाइट गार्ड को अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है और गोली मार कर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। घायल गार्ड की पहचान राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर गांव निवासी सूर्यवंशी राय के बेटे जितेंद्र कुमार (36) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घर से 100 मीटर की दूरी पर है स्कूल
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र अपने घर के पास स्थित रौशन सिंह हाई स्कूल में नाइट गार्ड का काम करता है। हाई स्कूल घर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर मौजूद है। जहां बरामदे में अपराधियों ने नाइट गार्ड के पेट में गोली मार दी। उसके बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर नहीं बताई थी। डॉक्टरों के अनुसार जितेंद्र के जख्मों के साथ बाकी अंगो पर भी नजर रखी जा रही थी।

इसी स्कूल को भूदान भी किया है गार्ड ने
बताया गया है कि नाइट गार्ड स्कूल में सोने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। यह भी पता चला है कि नाइट गार्ड ने स्कूल में अपनी जमीन भी दान में दी थी। बीती रात पौने 11 बजे पूरी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। जैसे ही नाइट गार्ड घर से खाना खाकर स्कूल के बरामदे में पहुंचा, वैसे ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में उसके पेट में एक गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ते हुए स्कूल पहुंचे। वहां देखा कि वह जमीन पर गिरा हुआ है। फिर उसे तुरंत इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें