फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, अपराधी मौके से फरार, पुलिस कर रही छानबीन

Mon, 27 Dec 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अपनी पत्नी का इंतजार कर रहे मनीष को जब लगा कि अपराधी उसकी पत्नी को नुकसान पहुंचा सकते हैं तो वो उसे बचाने शोरूम में गया। अपराधियों को लगा कि वो फंस जाएंगे तो पिस्टल निकाल कर सीधे मनीष को गोली मार दी। गोली सीधे उसे मुंह पर जबड़े में लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अपराधियों ने एक युवक की उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम मनीष कुमार है। यह घटना कंकड़बाग में ओल्ड बाइपास स्थित एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में चल रहे ऑर्टिफिशियल ज्वैलरी शॉप के अंदर हुई।

विज्ञापन


अपराधी मौके से फरार
घटना रविवार की रात करीब सवा आठ बजे हुई। पति को आंखों के सामने मरता देख पत्नी खुशबू होश खो बैठी है। बदमाशों ने एक युवक सचिन को जो शॉप में काम करता है उसे भी सिर में पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए।

पत्नी को लेने आया था मृतक मनीष
स्थानीय लोगों की मानें तो मनीष पटना के ही कुम्हरार इलाके का रहने वाला था और कंकड़बाग में उसकी पत्नी खुशबू ज्वेल कार्ट नाम की ज्वैलरी शॉप में काम करती है। वह रोज उसे वहां लेने आता था, इसी तरह रविवार को भी अपनी पत्नी को वहां से घर ले जाने के लिए लेने आया था। तभी उसकी पत्नी खुशबू शॉप से निकलने ही वाली थी तभी दो बदमाश पिस्टल और चाकू से लैस शोरूम में घुसे। 
विज्ञापन


पत्नी को बचाने के चक्कर में गई जान
बाहर अपनी पत्नी का इंतजार कर रहे मनीष को जब लगा कुछ गड़बड है तो वह अपनी पत्नी को बचाने अंदर गया। इसी बीच अपराधियों को लगा कि वो फंस जाएंगे तो पिस्टल निकाल कर सीधे मनीष को गोली मार दी। गोली सीधे उसे मुंह पर जबड़े में लगी। गंभीर हालत में उसे राजेंद्र नगर के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही छानबीन
पुलिस के मुताबिक दोनों अपराधी वहां लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। मौके पर जांच करने पहुंचे ASP सदर संदीप सिंह ने शोरूम में लूट की पुष्टि की है। यह लूट कितने की है? इसका आंकलन अभी नहीं हो पाया है। शोरूम में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार भी खुद वारदात स्थल पर जांच करने पहुंच गए हैं। वहीं आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें