फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कैमूर में 50 घंटे से बिजली गुल, हजारों घरों में पीने को पानी नहीं; नेता मौन, विभाग पर लापरवाही का आरोप

Fri, 12 Jul 2024 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Kaimur News: ग्रामीण सोनू कुमार ने बताया कि लगातार 72 घंटे से ऊपर हो गया है, अब तक बिजली नहीं मिल सकी है। समय से हम सभी लोग बिजली का बिल भी भरते हैं, लेकिन बिजली विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड में 50 घंटे से बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इतने घंटे बीत जाने के बाद भी यहां के जन प्रतिनिधि मौन दिख रहे हैं। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत करीब हजारों घरों को पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के उदासीन रवैये से आम जनमानस पूरी तरह से बेबस और लाचार दिख रहा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, बीते बुधवार की शाम करीब चार बजे दुर्गावती प्रखंड में तेज बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद आनन-फानन में बिजली विभाग के कर्मी विद्युत बहाल करने के लिए मरम्मत के कार्य में लग गए। हालांकि करीब 50 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सकी। कल्याणपुर पावर सब स्टेशन में खराबी आने के बाद से ही मसौढ़ा पंचायत के मुखिया बब्बू सिंह लगातार कैंप कर रहे हैं।
 
मुखिया बब्बू सिंह ने बताया कि कल्याणपुर पावर सब स्टेशन से बहाल होने वाली विद्युत आपूर्ति को गुल हुए करीब 36 घंटे से ऊपर हो गया है, लेकिन अब तक विद्युत बहाल नहीं हो सकी। पूरी रात मैंने पावर हाउस में कैंप किया और जब इस दौरान मैंने जेई और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से सवाल किया तो वे लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

 
ग्रामीण सोनू कुमार ने बताया कि लगातार 72 घंटे से ऊपर हो गया है, अब तक बिजली नहीं मिल सकी है। समय से हम सभी लोग बिजली का बिल भी भरते हैं, लेकिन बिजली विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। ऐसे में हम सभी लोगों को पानी भी नहीं मिल पाया, हम लोग काफी परेशान हैं। बिहार सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बिजली की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

 
बिजली विभाग के जेई रौनक कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली का काम बिजली कर्मी द्वारा चल रहा है, जल्द ही विद्युत उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें