फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी का तेजप्रताप को जवाब: लालू प्रसाद को कोई बंधक बनाकर नहीं रख सकता, जेडीयू ने कसा तंज

Sun, 03 Oct 2021 02:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 तेज प्रताप का आरोप है कि तेजस्वी ने उनके पिता लालू को बंधक बनाकर रखा है। हालांकि, उन्होंने तेजस्वी का नाम तो नहीं लिया, इशारों-इशारों में उन्होंने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि चार-पांच राजद प्रमुख को पटना आने नहीं दे रहे हैं। जेल से निकले करीब साल भर हो गए, लेकिन अभी तक उन्हें एक बार भी पटना नहीं आने दिया गया है। उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और तेजप्रताप के बीच बढ़ी तल्खी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालू प्रसाद के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप के विवादित बयान के बाद अब तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद का व्यक्तित्व इस प्रकार का है कि उन्हें कोई भी बंधक बनाकर नहीं रख सकता है। तेजस्वी ने कहा कि लालू जी लंबे समय तक बिहार के सीएम रहे। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार भी करवाया। ये चीजें उनके कद से मेल नहीं खातीं। वहीं जेडीयू ने भी अब तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कई सवाल दागे हैं। 

विज्ञापन


जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद से हमारा वैचारिक और राजनीतिक मतभेद है, लेकिन लालू प्रसाद को बंधक बनाकर रखना गंभीर मामला है। नीरज ने तेज प्रताप का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी शैक्षणिक योग्यता तेजस्वी से ज्यादा है, लेकिन उन्हें लालू की विरासत पाने में दिक्कत आ रही है इसी वजह से वे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से खफा हैं। नीरज कुमार ने कहा कि तेजप्रताप को राजनीतिक वारिस बनने में मुश्किल हो रही है तो ऐसे हालात में कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना का खेल चलता रहेगा।  

 जानिए क्या है मामला
तेज प्रताप का आरोप है कि तेजस्वी ने उनके पिता लालू प्रसाद को बंधक बनाकर रखा है। हालांकि, उन्होंने तेजस्वी का नाम तो नहीं लिया, इशारों-इशारों में उन्होंने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि चार-पांच राजद प्रमुख को पटना आने नहीं दे रहे हैं। जेल से निकले करीब साल भर हो गए, लेकिन अभी तक उन्हें एक बार भी पटना नहीं आने दिया गया है। उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है।
विज्ञापन


राजद के प्रदेश अध्यक्ष पर भी साधा निशाना
दरअसल, तेज प्रताप अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को बोल रहे थे। उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी निशाने पर लिया और कहा कि कुछ लोग राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। मैं उनका सपना पूरा नहीं होने दूंगा। 

लालू से बात भी की
उन्होंने कहा कि मैंने पिताजी से बात की। उनसे पटना चलने को कहा। पहले हमारे घर का दरवाजा खुला रहता था। आप आउटहाउस में बैठे रहते थे और जनता से मिलना-जुलना होता था, लेकिन अब क्या हो रहा है। रस्सा लगा दिया गया है। जनता हमसे दूर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें