आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के स्टार ईशान किशन मंगलवार दोपहर पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी उनसे मुलाकात की। बिहार सरकार की ओर से उन्हें बधाई दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ईशान किशन ने कहा कि इंडिया टीम जीती है, काफी अच्छा लग रहा। हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि आज टीम इंडिया ने तीसरी बार T20 फॉर्मेट में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। मेरी कोशिश रहेगी कि हमलोग इस खिताब को बरकरार रखें। और, भी बेहतर खेल दिखाएं ताकि युवाओं को प्रेरणा मिले। टीम इंडिया ऐसे ही जीतते रहे।
पूर्व क्रिकेटर 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद ने विश्व कप में जीत के बाद भारतीय टीम के मंदिर जाने के मामले पर सवाल उठाया। TMC सांसद सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय टीम मस्जिद गुरुद्वारा और चर्च क्यों नहीं गई? विश्व कप की ट्रॉफी भारत के 140 करोड लोगों की है जिसमें सभी धर्म को मानने वाले शामिल हैं। यह जीत सभी की है इसलिए विजय यात्रा किसी एक धर्म की नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस घटना को सर्वनाम तक कह दिया था।
ईशान किशन के लिए यह टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा। झारखंड के इस बल्लेबाज ने पूरे वर्ल्ड कप में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने नौ मैचों में 317 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 193.29 का रहा। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। फाइनल में भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन बनाए और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।