फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बाढ़: स्कूल की लैब से लेकर क्लास तक बारिश के पानी से लबालब, हर साल होता है ऐसा ही नजारा

Sat, 17 Jul 2021 04:24 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार में हुई भारी बारिश के बाद दरभंगा-समस्तीपुर रूट पर स्थित एक स्कूल पूरी तरह पानी में डूब गया है। स्कूल के संचालक का कहना है कि हर साल बागमती और कमाल बलान नदी का पानी स्कूल को जलमग्न कर देता है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बहादुरगढ़ प्रखंड के जीएन इंग्लिश स्कूल में बागमती और कमला बलान नदी का पानी भर आया है जिससे स्कूल जलमग्न हो गया है। स्कूल के लैब और कक्षाएं सब पानी में डूबी हुई है। इस स्कूल के संचालक अनिल कुमार का कहना है कि स्कूल में हर साल बाढ़ का पानी घुस जाता है। संचालकों के मुताबिक पानी करीब यहां करीब तीन-चार महीनों तक रहेगा। स्कूल में बाढ़ का पानी करीब एक सप्ताह पहले घुसना शुरू हुआ था और देखते-देखते स्कूल की पहली मंजिल को जलमग्न कर दिया है। 

विज्ञापन


दरभंगा के कई जिले बाढ़ के पानी से प्रभावित 
बिहार के दरभंगा जिले में बागमती नदी इन दिनों अपने प्रचंड रूप में है। दरभंगा के कई जिले और प्रखंड बाढ़ के पानी से प्रभावित है। इलाके के कई गांवों में बाढ़ का पानी भर चुका है। इस वजह से आम लोगों की जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। लोगों की आवाजाही बंद है। बाढ़ का पानी जमा होने से कई बीमारियों के होने का भी खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें