फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: परिवार के दबाव में शादी कर रहा था युवक, जयमाल के वक्त पहुंची पहली बीवी, जानें फिर क्या हुआ?

Thu, 17 Jun 2021 05:44 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अनिल का प्रेम प्रसंग काफी समय से पालीगंज थाना क्षेत्र के सडसी गांव निवासी एक युवती से चल रहा था। परिवार वालों के डर से दोनों ने चोरी-छिपे शादी कर ली और एक साथ रहने लगे। इस दौरान लड़के के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में एक शख्स की जबरन दूसरी शादी कराने का मामला सामने आया। इस घटना की जानकारी पहली पत्नी को लगी तो वह जयमाल के वक्त मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शादी रोक दी गई। यह पूरा मामला पटना से सटे बिहटा का है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दुल्हन की शादी युवक के छोटे भाई से करा दी गई। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के सिगोडी थाना क्षेत्र के मुरारचक गांव में भीम यादव के घर बरात आई थी। उनकी बेटी पिंकी का रिश्ता पालीगंज थाना क्षेत्र के सियारामपुर गांव निवासी अनिल कुमार से हुआ था। 

शादी के मंडप में हंगामा
तय कार्यक्रम के अनुसार, 15 जून को बरात मुरारचक गांव के लिए निकल गई। बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो जमकर सत्कार किया गया। इसके बाद स्टेज पर वरमाला के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई। उस दौरान अचानक एक युवती पुलिस के साथ शादी के मंडप में पहुंच गई, जिसके बाद हंगामा होने लगा। 
विज्ञापन


जबरन हो रही थी युवक की शादी
बताया जा रहा है कि अनिल का प्रेम प्रसंग काफी समय से पालीगंज थाना क्षेत्र के सडसी गांव निवासी एक युवती से चल रहा था। परिवार वालों के डर से दोनों ने चोरी-छिपे शादी कर ली और एक साथ रहने लगे। इस दौरान लड़के के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। 

युवती ने ली पुलिस की मदद
जब युवती को अपने पति की दूसरी शादी होने का पता लगा तो वह सिगोडी थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को सबकुछ बताया और शादी रुकवाने की अपील की। हकीकत पता लगते ही पुलिस शादी के मंडप में पहुंच गई और शादी रुकवा दी। इस दौरान युवक ने पहली शादी होने की बात कबूली और परिजनों के दबाव में दूसरी बार विवाह होने की जानकारी दी। ऐसे में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद लड़के के छोटे भाई से दुल्हन की शादी करा दी गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें