फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की कार्रवाई: रेलवे इंजीनियर की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति जब्त, वैगन और फिटिंग स्क्रैप का गबन कर की थी कमाई

Tue, 28 Sep 2021 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब दो सप्ताह पहले रेलवे के एक इंजीनियर को धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस इंजीनियर की करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमालपुर में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंद्रेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ईडी ने उसकी करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। यादव को धन शोधन के आरोप में ईडी ने 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था। बता दें कि यादव के पास पूर्वी रेलवे की जमालपुर वर्कशॉप में खराब हो चुके रेलवे वैगनों के संरक्षक की जिम्मेदारी भी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये संपत्तियां चंद्रेश्वर प्रसाद यादव, उनकी पत्नी उर्मिला देवी और बेटे भारत भूषण व शशि भूषण के नाम पर खरीदी गई थीं। यादव ने अपनी पत्नी के नाम पर पटना के गर्दनीबाग में मकान खरीदा था और दलसिंहराय व हाजीपुर में प्लाट भी खरीदे थे। ईडी ने जो संपत्ति जब्त की है वह यादव की आय के स्रोतों से करीब ढाई करोड़ ज्यादा थी, जिसका वह कोई भी ब्योरा नहीं दे पाए।

सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने शुरू की थी जांच
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने चंद्रेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ धन शोधन की जांच एक एफआईआर (प्राथमिक सूचना रिपोर्ट) के आधार पर शुरू की थी। यह एफआईआर सीबीआई ने फरवरी 2018 में दर्ज कराई थी, जो पूर्वी रेलवे की ओर से पटना के श्री महारानी स्टील्स, अज्ञात रेलवे अधिकारियों और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


पूछताछ में कबूला जुर्म, महारानी स्टील के साथ मिलकर किया गबन 
पूछताछ के दौरान यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया। ईडी के अधिकारियों के अनुसार यादव ने बताया कि उसने महारानी स्टील के मालिक देवेश कुमार के साथ मिलकर खराब वैगन और फिटिंग स्क्रैप का गबन किया था। इसके बदले में यादव को देवेश कुमार से काफी पैसा मिला था। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में यादव की संपत्तियां जब्त करने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें