फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी पिच पर फिर लालू: सोनिया ने लगाया राजद अध्यक्ष को फोन, दोस्ती में आई दरार पाटने की कोशिश

Wed, 27 Oct 2021 10:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार देर शाम राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
सोनिया गांधी और लालू यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में महगठबंधन में बढ़ते विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार देर शाम राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।सोनिया गांधी ने लालू से यह बात कल दिल्ली में पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक के बाद की थी। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाल समाचार जाना।

विज्ञापन


सोनिया ने मुझसे कुशलक्षेम और स्वास्थ के बारे में पूछा: लालू यादव
सोनिया गांधी के फोन के बाद लालू यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी से बात की। उन्होंने मुझसे मेरी कुशलक्षेम और स्वास्थ के बारे में पूछा। मैंने कहा, मैं ठीक हूं, आपकी पार्टी एक अखिल भारतीय पार्टी है इसलिए सभी समान विचारधारा वाले लोगों और पार्टियों को एक मजबूत विकल्प (सत्तारूढ़ पार्टी) बनाने के लिए बैठक बुलाने की जरूरत है।

लालू यादव द्वारा भक्त चरण दास पर टिप्पणी के बाद बढ़ा था विवाद 
दरअसल 24 अक्तूबर को लालू यादव ने दिल्ली से पटना के लिए निकलते समय भक्त चरण दास को 'भकचोन्हर' बोल दिया था। इस टिप्पणी के बाद से महागठबंधन में कड़वाहट आ गई है। कांग्रेस के ही कई नेता ने लालू यादव को दलित विरोधी करार दे दिया। कांग्रेस ने लालू यादव से शब्द वापस लेने की मांग की थी। कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भी लालू यादव की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि एक बड़े नेता ने इस तरह के शब्दों का  इस्तेमाल कर देश और बिहार के दलित समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक  
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक में मंगलवार को पार्टी के भीतर अनुशासन एवं एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि कांग्रेस में राज्य स्तर के नेताओं के बीच नीतिगत मुद्दों पर स्पष्टता एवं समन्वय का अभाव दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें