फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा कलेक्ट्रेट में कार्यरत क्लर्क की सड़क हादसे में मौत; मोबाइल लोकेशन से मिला युवक का सुराग

Wed, 24 Jan 2024 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Road Accident: पावापुरी ओपी प्रभारी अनिता कुमारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है। परिजनों की ओर से जो भी आवेदन मिलेगा, उसको संबंधित थाने को भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक दीपक कुमार, दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में सड़क हादसे में मंगलवार की रात एक युवक की मौत हो गई। मामला मानपुर थाना और शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के पास का है। मृतक की पहचान कतरीसराय थाना क्षेत्र के कतरीसराय निवासी अनिल प्रसाद के बेटे दीपक कुमार (29) के रूप में की गई है। बुधवार को परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

 
मृतक दीपक कुमार के परिजन ने बताया कि ड्यूटी खत्म कर दीपक अपनी बाइक से मंगलवार की शाम घर लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जब वह देर शाम घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। मोबाइल पर भी संपर्क किया गया, लेकिन किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय थाने में जाकर मोबाइल लोकेशन की जानकारी ली गई। खोजबीन के दौरान रास्ते में कबीरपुर गांव के पास दीपक सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके बाद आनन-फानन में देर रात उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार बिहार शरीफ समाहरणालय में क्लर्क के पद पर पदस्थापित था। साल 2023 के जुलाई महीने में ही दीपक की शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, परिजनों के चीत्कार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

 
पावापुरी ओपी प्रभारी अनिता कुमारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है। परिजनों की ओर से जो भी आवेदन मिलेगा, उसको संबंधित थाने को भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें