फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत युवक को दिनदहाड़े गोली मारी, 200 मीटर दूर थी पुलिस गाड़ी

Fri, 02 May 2025 03:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Firing in Patna: राजधानी पटना के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत युवक को दिनदहाड़े गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ, पुलिस वहां से 200 मीटर की दूरी पर ही खड़ी थी।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में अपराधियों का बेखौफ तांडव जारी है। बाइक सवार अपराधियों ने दूसरे बाइक सवार युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना स्थल से तीन खोखा और कई जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। घटना स्थल पर पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन


मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है। युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए आनन-फानन में निजी अस्पताल भेजा गया। बाइपास दासरथा मोड के पास घटना हुई है। युवक की पहचान अमित कुमार थाना खगौल क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। अमित कुमार को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में पकड़ाए तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, तीनों पर यूपी की किशोरी के साथ दरिंदगी का है आरोप
विज्ञापन


दो थानों की बॉर्डर के बीच मामला कई घंटे उलझा रहा। एक तरफ जक्कनपुर थाना तो दूसरी तरफ बेउर थाने की सीमा बताई जा रही थी। सूत्रों की माने तो जहां घटना घटी, वहां से 200 मीटर दूरी पर बेउर थाने की गश्ती जीप लगी थी। ड्यूटी में तैनात अजित कुमार यादव गश्ती जीप पर बैठे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पांच मई से गया में होगा धमाकेदार आगाज, प्रतियोगिता देखने के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क

वहीं, घटना के बाद वरीय अधिकारी पटना सदर एसडीपीओ अभिनव कुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक मेडिकल से है और पास के ही फोर्ड अस्पताल में कार्यरत थे। दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। अपराधी जल्द सलाखों के पीछे नजर आएंगे। यह पटना पुलिस ने दावा किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नौ एमएम पिस्टल से घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें