बिहार पुलिस का कहना है कि यूपी की किशोरी के साथ घिनौनी हरकत करते वाले तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी।
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा रेलवे स्टेशन पर किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपितों सोनू बिन उर्फ सनू बिन और करीमन बिन उर्फ प्रिंस बिन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया। हालांकि, इससे पहले मंगलवार को एक अन्य आरोपित अभिषेक बिन को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन
कुचायकोट थानाध्यक्ष के अनुसार, तीनों आरोपितों के विरुद्ध रिमांड की मांग की गई है ताकि गहन पूछताछ की जा सके। घटना सोमवार तड़के उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की एक किशोरी सासामुसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी तीन युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार को ही अभिषेक बिन को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस मुठभेड़ में तीन दरिदों को लगी गोली, तीनों पर यूपी की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
इधर, अभिषेक की निशानदेही पर जब पुलिस ने पेटभरिया गांव में छापेमारी करने गई तो अपराधियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गोलीबारी में तीनों आरोपियों के पेड़ में गोली लग गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीनों आरोपितों के पैर में गोली लगी। उन्हें सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। किशोरी को भी दुष्कर्म की घटना के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसे पुलिस सुरक्षा में उसे घर पहुंचा दिया गया।
पिता का इलाज करने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म