फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Thu, 09 Apr 2026 07:13 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Today Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। 
विज्ञापन
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और एक से दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील है। 

विज्ञापन


इन जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं
वहीं पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, भागलपुर और बांका में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात के आसार जताए गए हैं। 

अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 72 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों तक स्थिर रहने के आसार हैं, जिसके बाद इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

Bihar: 4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश बोले- ईमानदारी के साथ काम करें; मंगल पांडेय ने क्या कहा?
विज्ञापन


जमुई समेत कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई

बिहार में पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जमुई समेत कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे कई जगह जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस से 38.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 38.1  डिग्री सेल्सियस भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। वहीं, अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस से 25.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे कम 19.2 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में पूर्वी बिहार को छोड़कर बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें