तेज प्रताप यादव ने बिहार में लागू शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर जो डायलॉगबाजी हुआ, वह शराबबंदी हुआ कहाँ ? तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज शराब सब जगह मिल रहा है। हर एक चौक-चैराहों और गली मुहल्लों में शराब मिल रहा है। होम डिलीवरी भी किया जा रहा है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि पटना के पॉश इलाकों में खुलेआम नशाखोरी हो रही है और शराबबंदी पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि पटना के बोरिंग रोड में महिलाएं सिगरेट और शराब पीती हैं और पुरुष उनका मुंह देखते रह जाते हैं। बिहार में हर जगह शराब मिल रही है, चाहे महिलाएं हों या पुरुष, सभी इसका सेवन कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: राज्यसभा जाकर भी कैबिनेट बैठक करेंगे सीएम नीतीश कुमार; 20 फरवरी के बाद फैसले रुक गए क्यों?
चाचा के दिल्ली जाने के पीछे क्या राज है, यह मुझे पता है
तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वह तो पहले से ही मन बनाए हुए थे दिल्ली जाने का। हालांकि वह दिल्ली क्यों जा रहे हैं यह मुझे पता है। उनके दिल्ली जाने के पीछे क्या राज है यह मुझे पता है, लेकिन मैं कुछ बोलूँगा नहीं। तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री के संबंध में कहा कि कहा कि चाचा जी चाहे दिल्ली जाएं या चांद-सूरज पर, इससे क्या फर्क पड़ता है? लेकिन उन्हें दिल्ली जाने के बजाय राज्य की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics : तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव से क्यों कहा- 'यह तो नहीं कहते'; सम्राट-निशांत के लिए दिया मैसेज
तेजस्वी यादव को दी नसीहत
तेज प्रताप यादव ने आज तेजस्वी यादव पर तंज भी कसा। साथ ही तेज प्रताप ने उन्हें नसीहत भी दी। तेज प्रताप यादव ने कहा कि अपने बिहार के बारे में लोगों को अच्छा सोचना चाहिए और इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में ही हमारा जन्म हुआ है। जो लोग बिहार से या देश से बाहर जाते हैं और वह बिहार को गाली देते हैं, लेकिन हमें ऐसी चीजों से बचना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार गरीब राज्य नहीं है, बल्कि बिहार का एक-एक नौजवान दिल का अमीर है। तेजस्वी यादव हमारे छोटे भाई हैं, उनको ऐसे बयानों से बचना चाहिए।