फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बिहार में 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे दफ्तर, सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

Mon, 21 Jun 2021 06:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेगी, रात्रि कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्क और उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के मामले में कमी होने के बाद बिहार सरकार ने 23 जून यानी बुधवार से पाबंदी में ढील देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। 23 जून से 6 जुलाई तक सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे, दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेंगी और रात्रि कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्क और उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


बिहार में वैक्सीन अभियान लॉन्च
बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैक्सीन अभियान लॉन्च किया।  उन्होंने कहा कि हमने राज्य में बड़े पैमाने पर वैक्सीन अभियान लॉन्च कर दिया है। 18-44 आयु वर्ग के लगभग 38,10,826 लोगों को पहली डोज लगाई गई और 97,549 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।




नीतीश ने 21 विभागों के 169 भवनों का उद्घाटन किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 21 विभागों के 169 भवनों का उद्घाटन तथा 12 विभागों के 73 भवनों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन निर्माण विभाग का बजट पहले नाम मात्र का था, अब बड़े पैमाने पर भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य भवनों का सिर्फ निर्माण कराना ही नहीं बल्कि उनका रखरखाव भी है। 21 विभागों के 169 भवन 1411 करोड़ रुपये की लागत से बने हैं वहीं 12 विभागों के 73 भवनों पर 725.22 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

भवन निर्माण में 'फ्लाई ऐस' ईंटों का उपयोग 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले से दो भवन बिहार भवन और बिहार निवास बनाए गए थे। उन दोनों भवनों से जरूरत पूरी नहीं हो रही थी क्योंकि बिहार से दिल्ली जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए तीसरे भवन 'बिहार सदन' का निर्माण कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से बने दोनों भवनों का विस्तार होगा। सरकारी भवनों के निर्माण में 'फ्लाई ऐस' ईंटों का उपयोग हो रहा है।  

उन्होंने कहा कि बोधगया में स्टेट गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है और वहां महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोधगया ऐतिहासिक जगह है जहां दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां बनने वाले गेस्ट हाउस पर 136 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। इसमें 5- स्टार होटल के तौर पर लोगों को सुविधा मिल सकेगी। वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का भी निर्माण कराया जा रहा है। इससे बोधगया आने वाले लोग भी वहां भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पटना में बन रही साइंस सिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में साइंस सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। इस सबंध में पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत अब्दुल कलाम जी से भी राय ली गई थी। यह साइंस सिटी 640 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। पटना में ही बापू टावर का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें बापू से जुड़ी हुई सभी जानकारियां होंगी। 

उन्होंने कहा कि पटना में अंजुमन इस्लामिया भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उस स्थान का ऐतिहासिक महत्व है। मुंगेर में वाणिकी महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपमुख्यमंत्रियों तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें