फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मौत की सजा, पॉक्सो समेत कई धाराओं के तहत ठहराया था दोषी

Fri, 28 Jan 2022 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

आरोपी को भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।
विज्ञापन
अदालत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अररिया जिले की अदालत ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश शशिकांत राय ने आरोपी को यह सजा सुनवाई। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही आरोपी को दोषी पाया गया था।

विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई काफी तेजी से हुई। एक अधिकारी के मुताबिक पिछले साल 2 दिसंबर, को भरगामा थाने में ओरोपी मोहम्मद मेजर (48) के विरुद्ध पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके एक दिन पूर्व ही यह घटना सामने आयी थी। पुलिस ने 12 जनवरी को आरोप पत्र दाखिल किया।

अदालत ने 20 जनवरी से इस मामले का संज्ञान लिया। बृहस्पतिवार को इस मामले में सजा सुना दी गई।  यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मौत की सजा सुनाई गई है। एससी/एसटी अधिनियम में भी आरोपी को सजा दी गई है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें