फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुखिया पति हत्या मामलें में आरोपित दे रहे धमकी, डर के साये में परिवार; जान-माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

Sun, 28 Jul 2024 02:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: नालंदा में मुखिया पति के अपहरण कर हत्या के मामले में 60 घंटे से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस 12 नामजद आरोपितों में से किसी एक की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति बलवीर यादव उर्फ बाले यादव की हत्या गुरुवार की शाम अपहरण कर कर दी गई थी। 

विज्ञापन
मुखिया पति हत्या मामलें में आरोपित दे रहे धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलवीर यादव के भाई किशोर यादव ने बताया कि लगातार आरोपियों के द्वारा उन लोगों को जान मारने की धमकी दी जा रही है। केस उठाने का दबाब बनाया जा रहा है। वे लोग डर के साए में जी रहे हैं। पुलिस के द्वारा रात्रि में दो डंडा धारी पुलिस की प्रतिनयुक्ति घर के पास की गई है, लेकिन वह भी सुबह होते चली गई। अब तक पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। 

आरोपित फिर से मर्डर की कर रहा प्लानिंग

विज्ञापन

किशोरी यादव ने बताया कि वह अपने भाई के दाह संस्कार कर घर लौटकर अपने गिरियक स्तिथ ईंट भट्ठा पर गए थे। जहां आरोपी गोरेलाल यादव और उसका पुत्र नीतीश कुमार अपने गुर्गों के साथ आकर नरसंहार करने की धमकी दे रहा था। गाली गलौज करते हुए उन लोगों के द्वारा फायरिंग भी की गई। पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दे रहा है और पुनः हत्या की प्लानिंग कर रहा है। कब उनकी हत्या हो जाए यह कोई नहीं जानता है। 

सरकार से सुरक्षा की गुहार
पीड़ित परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन लोगों के जान माल की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए और आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाई जाए। डर से वे लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहें हैं। 

विज्ञापन


क्या बोली पुलिस
वहीं इस मामलें में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना में शामिल सभी आरोपितों की पहचान कर ली गई है। पुलिस लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है। लगातार गश्ती टीम गांव के बाहर और अंदर गस्त लगा रही है। इसके अलावा पुलिस बल की भी प्रतिनयुक्ति गांव में की गई है। आरोपितों के द्वारा धमकी या किसी अन्य तरह की बात पीड़ित परिवार के द्वारा पुलिस को नहीं बताया गया है।

क्या है मामला
दरअसल गुरुवार की शाम गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर हाईस्कूल के पास से काले और उजले रंग के स्कॉर्पियो से मुखिया पति बाले यादव को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के मिर वीघा गांव के पास हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया था। पूर्व की रंजिश और चुनावी रंजिश में हत्या की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें