फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : समस्तीपुर में जानकी एक्सप्रेस से भिड़ी जेसीबी, इंजन क्षतिग्रस्त-यात्री सुरक्षित

Sat, 06 Mar 2021 04:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

  • बिहार के समस्तीपुर से मनिहारी जा रही थी जानकी एक्सप्रेस
  • नयानगर के समीप लेवल क्रॉसिंग पर अचानक जेसीबी सामने आ गई
  • गनीमत रही कि हादसे में ट्रेन का कोई यात्री हताहत नहीं हुआ
विज्ञापन
बिहार : जानकी एक्सप्रेस से टकराई जेसीबी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर में शनिवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हो गया, हालांकि ट्रेन के यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। दरअसल समस्तीपुर से मनिहारी जा रही जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से एक रेलवे समपार पर जेसीबी मशीन टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रेन का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं जेसीबी के इंजन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह 7.38 बजे समस्तीपुर स्टेशन से मनिहारी के लिए निकली थी। करीब 8.10 बजे वह नयानगर स्टेशन की ओर निकली तो 11 सी के पास लेवल क्रॉसिंग के पास एक जेसीबी पोकलेन अचानक सामने आ गई। टक्कर से जेसीबी झटके के साथ दूसरी ओर जा गिरी, वहीं ट्रेन के इंजन को भी नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।  

स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही जानकी एक्सप्रेस
लॉकडाउन के बाद हाल ही में जानकी एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में चालू किया गया है। कोरोनाकाल के दौरान करीब आठ माह तक यह बंद रही थी। 10 नवंबर को इसे विशेष ट्रेन के रूप में शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें