फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल; परिजनों ने हत्या बता सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Aug 2024 02:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: बाढ़ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान ने बताया कि परिवार वाले लोगों के आरोप के बाद घटनास्थल पर पुलिस द्वारा एसएफएल टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वॉड के माध्यम से भी मामले की छानबीन की जा रही है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मृतक साहिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ के सवेरा सिनेमा हॉल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसके बाद घायल युवक को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर परिवार के लोगों ने इस घटना को हत्या बताते हुए बाढ़-पटना सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।

विज्ञापन


सड़क जाम कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि साहिल कुमार की हत्या कर इसे सड़क दुर्घटना का रूप दिया गया है। परिवार के लोगों ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, इस घटना को लेकर बाढ़ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान ने बताया कि परिवार वाले लोगों के आरोप के बाद घटनास्थल पर पुलिस द्वारा एसएफएल टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वॉड के माध्यम से भी मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह यहां बारिश हो रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से दो युवक वहां से गुजर रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण बारिश में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार साहिल कुमार (20) की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक अभिनव राज उर्फ बबलू (36) बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें