फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आईपीआरडी के दो निशानेबाजों का कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमके पदक

Fri, 08 Aug 2025 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: आईपीआरडी के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रंजीत कुमार भारती और प्रवीण कुमार ने नालंदा के हरनौत स्थित इंडोर शूटिंग रेंज और पटना के बिक्रम स्थित एसएस शूटिंग एकेडमी में एक से छह अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
आईपीआरडी के दो निशानेबाजों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग (आईपीआरडी) के दो निशानेबाजों ने 35वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभाग और बिहार का नाम रोशन किया है। सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रंजीत कुमार भारती और प्रवीण कुमार ने नालंदा के हरनौत स्थित इंडोर शूटिंग रेंज और पटना के बिक्रम स्थित एसएस शूटिंग एकेडमी में एक से छह अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Love Affair: गोद में खेल चुके भांजे के प्यार में मामी; पति के हाथ-पैर तोड़ पत्नी प्रेमी संग बेटा लेकर फरार
 
रंजीत कुमार भारती के खाते में दो स्वर्ण, एक कांस्य
टीम और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रंजीत कुमार भारती ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा और टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल किया। वहीं, उनके साथी प्रवीण कुमार ने भी 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम कर विभाग का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रतियोगिता से लौटने पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने दोनों खिलाड़ियों को पुनः पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह और संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय ने भी विजेताओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पेट्रोल छिड़ककर पिता-पुत्र को जिंदा जलाया; 12 वर्षीय मासूम की मौत, शख्स की हालत गंभीर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें