आईपीआरडी के दो निशानेबाजों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक
- फोटो : अमर उजाला
बिहार सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग (आईपीआरडी) के दो निशानेबाजों ने 35वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभाग और बिहार का नाम रोशन किया है। सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रंजीत कुमार भारती और प्रवीण कुमार ने नालंदा के हरनौत स्थित इंडोर शूटिंग रेंज और पटना के बिक्रम स्थित एसएस शूटिंग एकेडमी में एक से छह अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में पदक अपने नाम किए।