फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में गंगा स्नान करने के दौरान दो लड़कियां डूबीं, परिजनों में छाया मातम

Wed, 17 Jul 2024 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: बाढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान यह घटना घटी है। दोनों लड़कियों की खोजबीन में स्थानीय गोताखोर को लगाया गया है। जल्द ही किसी तरह से उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान एक बच्ची और एक किशोरी डूब गईं। इस घटना से मौके पर सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार के एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी। इसी सिलसिले में शेखपुरा जिले के बंगाली टोला से लोग बाढ़ के उमानाथ घाट पर श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए गंगा स्नान करने आए थे। इसी दौरान तेज धार में दो लड़कियां बह गईं।

विज्ञापन

 
गंगा स्नान करने के दौरान तेज धार में बही दोनों लड़कियों के चाचा विजय कुमार ने बताया कि शुद्धिकरण के लिए परिवार के साथ आए थे। गंगा स्नान करने के दौरान गंगा के तेज धार में बहने लगे। उसके बाद एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में तीन लोग गंगा की तेज धार में बहने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से एक को बचा लिया गया। लेकिन चौदह वर्षीय अनु कुमारी और आठ वर्षीय माही गंगा की गोद में समा गईं। यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बाढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान यह घटना घटी है। दोनों लड़कियों की खोजबीन में स्थानीय गोताखोर को लगाया गया है। जल्द ही किसी तरह से उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें