हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और राधेश्याम मौर्य (प्रधान यूपी)
- फोटो : अमर उजाला
रोहतास जिले में बिक्रमगंज थाना के पुलिस का एक अजीबो गरीब हरकत सामने आया है। जहां जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर पोस्टमॉर्टम करा दिया। दरअसल, पूरा मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज इलाके में दो ट्रकों की टक्कर में एक वाहन चालक तथा संचालक की मौत से जुड़ा हुआ है।
बता दें कि यूपी के संतकबीर नगर के प्रधान राधेश्याम मौर्य ने बताया कि बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना पेट्रोल पंप के पास दो ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक के चालक शिव कुमार तथा सहचालक मोहम्मद समीम पिता समीउल्लाह ग्राम भेलान खुर्द को मृत बताकर दोनों शवों को सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद जब आश्रितों के शव स्वीकार करने की बारी आई तो पुलिस कि इस हरकत को देखकर परिजन अचंभित हो गए हैं। परिजनों ने खुलासा करते हुए बताया कि मोहम्मद समीम जो जिंदा है जो यूपी में अपने घर पर है। जबकि इस घटना में बताया गया कि सहचालक यूपी के बड़गो निवासी मोहम्मद शब्बीर के पुत्र समीम की मौत हुई है।
ऐसे में सदर अस्पताल सासाराम में खुलासा होने पर घंटों देर तक हाय-तौबा मचा रहा। मामले की जानकारी यूपी के प्रधान राधेश्याम मौर्य ने देते हुए कहा कि इस संबंध रोहतास एसपी से मोबाइल फोन पर कई बार बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया तो इसकी जानकारी मैसेज के माध्यम से रोहतास एसपी को दिया गया। बड़ी बात है कि जब रोहतास एसपी को जिंदा को मृत्यु घोषित करने की जानकारी दी गई तो उन्होंने मजाक उड़ाते हुए मीडिया के त्रुटियों का हवाला देते हुए बचते नज़र आए।