आज यानी 22 मार्च को निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग वैभव श्रीवास्तव ने विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के संबंध में शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन: मैं यह शपथ लेता/लेती हूं कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करूंगा/करूंगी।
हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग: बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन नहीं चालाऊंगा/चालाऊंगी। बिना सीट बेल्ट बांधे चारपहिया वाहन नहीं चालाऊंगा/चालाऊंगी।
मोबाइल फोन का उपयोग: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करूंगा/करूंगी।
सुरक्षित गति से वाहन चलाना: तेज गति और गलत तरीके से वाहन नहीं चालाऊंगा/चालाऊंगी।
सामाजिक जागरुकता: अपने परिवार, समाज और संपर्क के सभी लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात के नियमों एवं प्रावधानों का पालन करने हेतु प्रेरित करूंगा/करूंगी।
दुर्घटना पीड़ितों की मदद: मैं सड़क पर दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति की हमेशा मदद करने के साथ एक स्वच्छ-स्वस्थ-सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने का प्रयास करूंगा/करूंगी।
यह भी पढ़ें: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के आरओबी का हुआ शुभारंभ, उत्तर बिहार जाने वाले लोगों को मिलेगा फायदा