फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मची अफरातफरी; जिंदा कारतूस बरामद

Tue, 22 Apr 2025 08:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: टाउन एएसपी दीक्षा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है।  उन्होंने कहा कि फायरिंग में शामिल किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के पीरबहोर थाना क्षेत्र के महेंद्रू मोहल्ले में मंगलवार करीब 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आधा दर्जन से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पीरबहोर थानाध्यक्ष मो. अब्दुल हलीम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: ट्रैक्टर की ट्रॉली से दबकर बाइक सवार की मौत, पत्नी-बेटी बाल-बाल बचीं; जानें कैसे हुआ हादसा    

टाउन एएसपी दीक्षा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है।  उन्होंने कहा कि फायरिंग में शामिल किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें