फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, DGP सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे

Sat, 16 Aug 2025 06:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

डीजीपी विनय कुमार इस्कॉन मंदिर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ को कंट्रोल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में बांसुरी बजाते कान्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस शुभ अवसर पर पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। पूरा मंदिर परिसर भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। शनिवार को अहले सुबह 7 बजे से ही मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। इस बार जन्माष्टमी छह शुभ योगों के संयोग में मनाई जा रही है। मंदिर को वृंदावन की तर्ज पर सजाया गया है। सजावट के लिए थाईलैंड, बैंकॉक, कोलकाता और बैंगलोर से विशेष फूल मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती
वहीं, मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सेंट्रल एसपी दीक्षा और कोतवाली लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डॉक्टर और पुलिस को गवाही देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा कोर्ट, इस एप ने कर दिया समाधान; पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर पटना। - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी भी पहुंचे इस्कॉन मंदिर 
इसी बीच, बिहार के डीजीपी विनय कुमार भी इस्कॉन मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बिहारवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी शिकायत पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें