लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
अव्यवस्था फैलाने का आरोप
आलोक ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत विपक्षी दलों के नेता देश में केवल अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। पहले चुनाव आयोग, फिर ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और अब सुप्रीम कोर्ट तक- इन संस्थाओं को विपक्ष निशाना बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने अव्यवस्था फैलाने का ठेका ले रखा है, लेकिन एसआईआर के मुद्दे पर दोनों बुरी तरह फंस चुके हैं और चुनाव आयोग के नोटिस से बचने के लिए भाग रहे हैं।
रोहतास में क्या हुए विकास के काम?
अजय आलोक ने इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रोहतास में एक्सप्रेसवे, इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। घर-घर बिजली और पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। एनडीए इस बार चुनाव में अपनी उपलब्धियों और विजन के साथ उतरेगा। उन्होंने व्यंग्य किया कि राहुल गांधी की यात्रा में जितने लोग शामिल होंगे, उनमें से अधिकतर जमानत पर बाहर हैं और भ्रष्टाचार उनकी रगों में बसा है।
‘जिस जिले से गुजरेंगे, वहां कांग्रेस हारेगी’
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि राहुल गांधी जिस जिले से गुजरेंगे, वहां कांग्रेस और महागठबंधन का बेड़ा गर्क होगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि महागठबंधन को 25 से भी कम सीटें मिलेंगी, जबकि एनडीए बिहार में 225 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल करेगा।
यह भी पढ़ें- Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, शादी के पांच माह बाद घर में मिला शव; जानें मामला
विपक्ष हार के लिए बना रहा बहाना
आलोक ने कहा कि संभावित हार को देखते हुए पूरा विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ एक सुरक्षा कवच तैयार कर रहा है ताकि हार के बाद दोष आयोग पर मढ़ा जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार एनडीए पांच घटक दलों के साथ मैदान में है और विपक्ष को इसका भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।