फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में ‘मिशन टोटल सेग्रीगेशन’ की शुरुआत, स्वच्छता के लिए ‘मेरा शहर मेरी जवाबदेही’ अभियान का एलान

Mon, 09 Sep 2024 02:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: बिहार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने पटना में ‘मिशन टोटल सेग्रीगेशन’ की शुरूआत की। इस अभियान के तहत शहर वासियों से सूखा और गीला कचरा पृथक करने की अपील की जाएगी। 19 सितंबर से इस मिशन की शुरुआत राज्यपाल की उपस्थिति में होगी।
 
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने पटना के आवास बोर्ड में ‘मिशन टोटल सेग्रीगेशन’ का उद्घाटन किया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर प्रदर्शन और शहर को कचरा मुक्त बनाना है। मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुहिम के तहत पटना नगर निगम शहरवासियों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने की अपील करेगा ताकि कचरे का उचित संग्रहण और निष्पादन किया जा सके।

विज्ञापन

 
मंत्री ने बताया कि ‘मेरा शहर मेरी जवाबदेही’ के तहत इस अभियान में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, स्कूलों और सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा। इस ड्राइव में प्रभावी लोगों को सफाई एंबेसडर बनाया जाएगा। पटना नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर, ड्राइवर, हेल्पर और मोबिलाइजर को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह पहली बार है कि पटना नगर निगम की गाड़ियों में ड्राइवर और हेल्पर के साथ एक अतिरिक्त मोबिलाइजर भी शामिल होगा। अभियान की औपचारिक शुरुआत 19 सितंबर को राज्यपाल की उपस्थिति में की जाएगी। मंत्री ने बताया कि दो हजार नगर निगम कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल होंगी। ये महिलाएं डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी के साथ घर-घर जाएंगी। इसके साथ ही, वाहन साथी सह कूड़ा पृथक्करण पंजी भी जारी की जाएगी, जिससे गाड़ियों के रूट चार्ट, ठहराव स्थल, पहुंचने का समय और कचरा फेंकने वाले संस्थानों की पहचान की जा सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें