फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीवान में महिला की हत्या; घर में सो रही थी, अपराधियों ने मारी गोली; विवाद चल रहा था

Mon, 09 Sep 2024 11:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News : लाल मुनि देवी की पोती ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद हमलोग सोने चले गए थे। इसी बीच मौका पाक पड़ोसी घर घुसे और मेरी दादी को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में वृद्ध महिला को अपराधियों ने गोलीमार कर मौत के घाट उतार दिया। दरौंदा थाना क्षेत्र के रंगोली गांव निवासी रामकिशन बैठा की 60 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी अपनी पोती के साथ घर में रहती थी। बाकी सदस्य घर के दिल्ली में रहते हैं। तभी रोज की तरह बीती रात्रि दादी और पोती दोनों खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह 8:00 बजे के आसपास उठकर पोती ने कमरे में जाकर देखा तो देखा कि दादी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख वह दंग रह गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे तो किसी तरह वृद्ध महिला को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जमीन विवाद में हत्या
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं दरौंदा थाना प्रभारी दलबल के साथ  मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों का बयान लिया। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पड़ोसी पर हत्या का आरोप
दरौंदा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक वृद्ध महिला को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। मृत लाल मुनि देवी की पोती ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ घर में रहती है। पड़ोसी से उन लोगों का जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। इस वजह से उनके पड़ोसी बार-बार उन लोगों को जान से मारने की धमकी देते थे। रविवार रात खाना खाकर हम लोग सोने चले गए तो मौका पाकर पड़ोसियों ने मेरी दादी को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस से अपील है कि वह हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें